25 Feb 2026, Wed

आजमगढ़ पुलिस ने लाखों रुपए की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश,4 अभियुक्त गिरफ्तार

  1. आजमगढ़ 28 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन प्रोडक्ट की सेल व मार्केट वैल्यू बढ़ाने के लिए प्रोडक्ट “बूस्ट” करने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है । इस मामले में 04 शातिर अभियुक़तों को गिरफ्तार किया है ।उनके पास से भारी मात्रा में फर्जी बैंक दस्तावेज, एटीएम व मोबाइल बरामद किया है ।

    पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 18 सितंबर .2025 को थाना रौनापार के गांगेपुर गांव निवासी भूपेंद्र नाथ यादव ने एक शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र आर्यन यादव के मोबाइल नम्बर को एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया, और बताया गया कि वे “WOOCOMMERCE” नामक कम्पनी के लिए कार्य करते हैं। उक्त कम्पनी की वेबसाइट “WOOAUTOMATTIC.COM” पर प्रोडक्ट की सेल व मार्केट वैल्यू बढ़ाने हेतु प्रोडक्ट को “बूस्ट” करने के नाम पर कार्य कराया जाता है। अभियुक्तों द्वारा वादी के पुत्र को अधिक लाभ का झांसा देकर विभिन्न बैंक खातों में कुल ₹12,64,249/- (बारह लाख चौंसठ हजार दो सौ उन्चास रुपये) जमा कराकर ठगी कर ली गई।

    थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा थाना साइबर पर साइबर क्राइम से संबंधित मुकदमा पंजीकृत किया गया था

    इसके बाद आजमगढ़ पुलिस द्वारा थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा लगातार दिल्ली, गाजियाबाद व लखनऊ क्षेत्रों में पता कर रहे थे।

    श्री जैन ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों से अभियुक्त रोहित कुमार का खाता INDUSIND बैंक खाता संख्या 1002243XXXXX साइबर अपराध में उपयोग होना पाया गया। स्थानीय पुलिस की सहायता से अभियुक्त रोहित को उसके घर जाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथियों मोनू, मोहित व अजय तथा लखनऊ निवासी शक्ति कपाड़िया का नाम बताया।

    अभियुक्तों की निशानदेही पर थाना साइबर क्राइम टीम ने लखनऊ के होटल APM Palace, विकासनगर में काल्पनिक खाताधारक बनाकर जाल बिछाया।

    जिनमे मुख्य अभियुक्त शक्ति कपाड़िया ने लखनऊ स्थित APM होटल के कमरे में एटीएम व पासबुक लेने आया तो पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही कर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

    तलाशी में अभियुक्त शक्ति कपाड़िया के पास से कई बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व ₹540 नगद बरामद हुए ।

    पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त शक्ति कपाड़िया द्वारा प्रदेश के बाहर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश आदि राज्यों के खातों से पैसे मंगाने मे इस्तेमाल किया जाता था। जिन चारों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है उसमें

    शक्ति कपाड़िया पुत्र स्व. संतोष कपाड़िया, निवासी अलीगंज, लखनऊ

    मोनू पुत्र राम सिंह, निवासी रौतामई, थाना गुरुसहायगंज, जनपद कन्नौज

    रोहित कुमार पुत्र सत्यराम, निवासी फकरपुर बरेवा, थाना ठठिया, जनपद कन्नौज

    मोहित कुमार पुत्र राजकुमार, निवासी बरका गांव, थाना कोतवाली, जनपद कन्नौज

    पुलिस ने इनके पास से 04 अदद मोबाइल फोन, 07 अदद एटीएम कार्ड, 02 अदद आधार कार्ड, 02 अदद पासबुक, 04 अदद चेकबुक, नगद ₹540/-बरामद किया है ।

    पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने अपराध का जो तरीका बताया उसमें अभियुक्तगण टेलीग्राम ऐप पर “GST बचाने” या “ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब” और पैसे बढ़ाने के नाम पर लोगों से संपर्क करते थे।

    इनके द्वारा “Lee Cooper”, “Nobita”, “Simba” जैसे फर्जी टेलीग्राम ID से ग्रुप बनाए जाते थे।

    लालच देकर लोगों से बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड व संबंधित दस्तावेज एक निश्चित कमीशन पर प्राप्त करते थे।

    उक्त बैंक खातों में ऑनलाइन ठगी से प्राप्त धनराशि ट्रांसफर की जाती थी। इसके बाद उक्त राशि को चेक, एटीएम या UPI के माध्यम से निकालकर नकद में परिवर्तित किया जाता था।

  2. निकाली गई रकम “Yash” व “Simba” नामक व्यक्तियों को सुपुर्द की जाती थी। अपनी पहचान छिपाने के लिए अभियुक्त वर्चुअल नंबर, फर्जी सिम टेलीग्राम ग्रुप का प्रयोग करते थे।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *